करछना: बदलगंज फ्लाईओवर के पास झाड़ियों में अज्ञात युवक का शव मिलने से मची सनसनी, हत्या की आशंका पर पुलिस जांच में जुटी
यमुनापार क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत बदलगंज फ्लाईओवर के पास बृहस्पतिवार देर शाम को एक युवक का शव झाड़ियों में ग्रामीणों ने देखा तो सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची घूरपुर पुलिस उपस्थित लोगों से मृतक की पहचान करने का प्रयास किया,लेकिन किसी के द्वारा पहचान नहीं किया जा सका। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुटी।