जालौर: जालौर में एक व्यक्ति ने ईमानदारी का दिया परिचय अपने खाते में आए पैसे को लौटाया
Jalor, Jalor | Mar 16, 2024 जिले के बागोड़ा कस्बे में एक व्यक्ति द्वारा अपने बैंक अकाउंट में आई तीन लाख रुपए से अधिक राशि सम्बंधित खातेदार को लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया है। कस्बे निवासी भैरुसिंह चौहान ने बताया कि दो दिन पहले उनके खाते में तीन लाख 33 हजार रुपए की राशि जमा होने का मैसेज आया था। जिस पर उन्होंने बैंक में जाकर पता करने के बाद संबंधित खाताधारक को पैसे वापस लोटाये है!