ग्राम करणीसर सहजीपुरा में फसलों की सिंचाई के लिए बिछाई गई पाइप लाइन को लेकर ग्रामीणों के बीच विवाद गहरा गया है। मामले में ग्रामीण दो धड़ों में बंट गए हैं। एक पक्ष के ग्रामीणों ने शनिवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर आबादी क्षेत्र से गुजर रही कथित अवैध पाइप लाइन को हटाने की मांग की।