महूगांव में पत्नी द्वारा ससुराल चलने से मना करने पर पति और उसके भाई ने की मारपीट, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज
किशनगंज थाना क्षेत्र के महूगांव की रहने वाली महिला ने थाने पहुंचकर कर शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने घर पर थी तभी पति और उसका भाई उसे ससुराल लेने के लिए आए। पीड़िता ने चलने से मना कर दिया। जिस पर पति और उसके भाई ने पीड़िता से विवाद किया और मारपीट कर घायल कर दिया। पूजा की शिकायत पर किशनगंज पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।