महमूदाबाद। सीतापुर कप्तान के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष हिस्ट्रीशीटर अभियान के तहत मंगलवार शाम को महमूदाबाद कोतवाली में कार्रवाई की गई। इस दौरान जो कि महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में आता है, से भी हिस्ट्रीशीटरों को बुलाया गया। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने कुल 47 हिस्ट्रीशीटरों को एक-एक कर कोतवाली में बुलाया और कड़ा अल्टीमेटम दिया।