जानकीनगर थाना अध्यक्ष परीक्षित पासवान शनिवार को अम्बेदकर आवासीय विद्यालय जानकीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान थाना अध्यक्ष ने बच्चों को शिक्षा के महत्व और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।