बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के दियोरारा गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से नन्ही पत्नी साहब सिंह, साहिब सिंह पुत्र रघुवीर, अंकित पुत्र साहिब सिंह तीन लोग घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से भूरे पुत्र सोरन घायल हो गए। पुलिस ने साहब सिंह और अंकित को गिरफ्तार कर लिया।