वाड्रफनगर: सुलसुली के मिनी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुख्य अतिथि रहीं स्थानीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते
सुलसुली, वाड्रफनगर के मिनी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ,इस मौके पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए, उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ विधायक ने दी।उन्होंने कहा खेल कूद हमारे समाज में एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है।