पीलीभीत: पिपरा मुजप्ता गांव के पास बाघ के हमले में गोवंश पशु की मौत, ग्रामीणों में दहशत
सेहरामऊ थाना क्षेत्र गांव के पास में सोमवार को बताया जा रहा है। कि गोवंश पशु पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। गोवंश पशु का अद खाया शव गेहूं के खेत में पड़ा देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पिछले काफी दिनों से बाघ की चहलकदमी गांव के नजदीक देखी जा रही हैं। फिलहाल मामले की सूचना स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को दी गई है।