बाराद्वार के रेल्वे टूल्स रूम के पास से पेंटर की बाइक की हुई चोरी, बाराद्वार थाना में हुआ जुर्म दर्ज
Sakti, Sakti | Feb 1, 2024 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुखदा गांव निवासी पेंटर संजय बरेठ अपनी बाइक को बाराद्वार के रेल्वे टूल्स रूम के पास खड़ी करके बाजार गया हुआ था। वापस आने पर देखा तो बाइक खड़े किए हुए स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर, चोरी करके ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।