खरगोन जिले में कसरावद-पीपलगोन मार्ग पर दोगावा में एक बाइक का फिसलने से उस पर सवार ओंकारेश्वर निवासी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। जिला अस्पताल पुलिस चौकी के मुताबिक ओंकारेश्वर निवासी रजनी पति आनंदराम यादव (30) की मौत हुई है ।