देहरादून: उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष शमून कासमी ने छात्रवृत्ति घोटाले की जांच का स्वागत किया
उत्तराखंड के मदरसों में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच शुरू होने पर मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष शमून कासमी ने इसका स्वागत किया है। कासमी ने बताया कि छात्रवृत्ति योजनाएं आर्थिक रूप से पिछड़े एवं जरूरतमंद छात्रों के लिए हैं। यदि इनसे कोई खिलवाड़ हुआ है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है।