चितरंगी: सीएमडी एनसीएल श्री बी. साईराम ने यूपीएससी-2023 में सफल मनोज कुमार को किया सम्मानित
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल व सीडब्लूएस में पदस्थ श्री राम लखन शाह के सुपुत्र श्री मनोज कुमार को सम्मानित किया।एनसीएल मुख्यालय में सीएमडी श्री बी.साईराम ने श्री मनोज कुमार एवं श्री राम लखन शाह से भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं व एनएसीएल परिवार के लिए गौरव का क्षड़ कहा।