जौनपुर: 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को सौंपा। कर्मचारियों ने नियोक्ताओं पर अनुचित श्रम प्रथाओं का आरोप लगाते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।