दाउदनगर: भखरुआं, नीमा और बारुण रोड में अग्निशमालय दाउदनगर के कर्मियों ने चलाया अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान
अग्निशमालय दाउदनगर के कर्मियों द्वारा दाउदनगर के भखरुआं ,अंकैढ़ा पंचायत के नीमा व दाउदनगर के बारुण रोड में बुधवार को 11:30 बजे से अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। मॉक ड्रिल कराया गया और लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जानकारी दी गई।लोंगो को यह बताया गया कि अगलगी की घटना घटने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।