औरैया: दिबियापुर बाईपास पर बाइक से दवा लेकर लौट रहे भाई-बहन और माँ को तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर, माँ-बेटी रेफर
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसी दास निवासी सचिन पुत्र सुल्तान कुमार अपनी माँ सुमित्रा व बहन मुस्कान को बाइक से लेकर चिचौली स्थित सौ शैया अस्पताल दवा के लिए गया हुआ था। जब वह वहाँ से दवा लेने के बाद शनिवार दोपहर करीब 2 बजे वापिस आ रहा था जैसे ही वह दिबियापुर वाईपास पर पहुँचा तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे