थानगांव क्षेत्र के बेर्रा बरौरा गांव में स्थित दि सेकसरिया चीनी मिल्स लिमिटेड बिसवां के गन्ना क्रय केंद्र पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किसानों ने कांटा इंचार्ज पर गन्ना तौल में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का आरोप था कि क्रय केंद्र के कांटे पर तौल कराने पर उनका गन्ना धर्म कांटे की तुलना में करीब तीन कुंटल कम दर्शाया गया।