बिहिया: शिवपुर गंगा घाट पर नहाने के दौरान डूबकर चार युवक के मौत के बाद पीड़ित परिजन से जगदीशपुर एसडीएम एसडीपीओ ने की मुलाकात
Behea, Bhojpur | Jun 17, 2024 बिहिया थाना क्षेत्र के बाराखरौनी गांव के चार युवक कल 16 जून को गंगा दशहरा के उपलक्ष में शिवपुर गंगा घाट पर नहाने गए थे। इस दौरान गहरे पानी में चली जाने के कारण चारों युवक की डूब जाने के कारण मौत हो गई थी। कल 16 जून को एसडीआरएफ और गोताखोर की मदद से चारों लापता युवक की खोज की गई। लेकिन रात के अंधेरा होने के कारण किसी का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।