करनाल: सेक्टर 4 गैस एजेंसी के समीप नाले में मिली अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी पुलिस ने कब्जे में लेकर पहुंचा पोस्टमार्टम हाउस
Karnal, Karnal | Feb 22, 2024 सेक्टर 4 गैस एजेंसी के पास नाले में अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी मिली ।डेड बॉडी मिलने से आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारी ने लोगों से डेड बॉडी की पहचान करने की अपील भी की।