बस्ती: अपना दल एस के एससी/एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र भारती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा
Basti, Basti | Mar 19, 2025 अपना दल एस के एससी एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र भारती ने पुलिस अध्यक्ष कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक को पत्र सौपने के बाद रमेश चन्द्र भारती ने बताया कि उन्होंने अपनी आल्टो गाड़ी साऊद अहमद को 10 हजार महीने किराए पर दिया था। साऊद अहमद ने कुछ महीने तक किराया दिया। जिसके बाद वह गाड़ी उठा ले गए। अब वह गाड़ी पर दावा ठोक रहा है।