रामपुर: रेलवे स्टेशन के निकट माल गोदाम पर मिला दिव्यांग आटा चक्की संचालक का शव, जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया
Rampur, Rampur | May 12, 2025 सोमवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के ग्राम खबड़िया निवासी दिव्यांग राम अवतार आटा चक्की संचालक था। रविवार को इंजन का कोई सामान लेने रामपुर आया था। शाम 5 बजे के आसपास माल गौदाम के निकट शव मिला है। सोमवार को ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।