धनपुरी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर रोका। करीब 200 मीटर पहले हंगामा हुआ, सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति संभाली। बुढार पुलिस ने 17 नामजद सहित अन्य पर शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया। तीन को जेल भेजा गया, अन्य की तलाश जारी है। मामला दर्ज होने की पुष्टि सोमावर दोपहर दो बजे पुलिस ने की है।