उचकागांव थाना क्षेत्र के नवतन खुर्द गांव में कुछ लोगों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर एक ही परिवार के तीन लोगों को लाठी-डंडे एवं लोहे के रड से पीट कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। मामले में घायल आलीगुन नैमा, उनके पति मोहम्मद मुस्तफा और बेटा सिमरन अली का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। घटना 20 फरवरी की सुबह की है।