हजारीबाग के दीपुगढ़ा स्थित संत माइकल स्कूल फॉर द हियरिंग इंपेयर्ड में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने 160 मूक-बधिर बच्चों के बीच श्रवण यंत्र वितरित किए। हियरिंग एड पाकर बच्चों ने खुशी जताई। उपायुक्त ने विद्यालय की कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, हॉस्टल और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा शिक्षकों की मांग पर स्मार्ट क्लास की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।