लंभुआ: सावन के तीसरे सोमवार पर गौरीशंकर धाम में उमड़े श्रद्धालु, बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर
सावन के तीसरे सोमवार को चाँदा के शाहपुर जंगल स्थित श्री गौरीशंकर धाम श्रद्धा और भक्ति के रंग में डूबा नजर आया। 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। गोमती नदी किनारे स्थित इस पावन स्थल पर सुबह से ही शिवभक्तों का आना शुरू हो गया था। दूर-दराज से आए भक्त और स्थानीय श्रद्धालु भोर से ही कतारबद्ध होकर मंदिर पहुंचे।