लंभुआ: सुलतानपुर में 51 फीट की कांवर लेकर निकले 200 कांवरिया, हनुमानगंज से जनवारी नाथ धाम जलाभिषेक के लिए रवाना हुए भक्त
सावन के तीसरे सोमवार को भदैया क्षेत्र में आस्था का सैलाब उमड़ा। हर वर्ष की तरह इस बार भी हनुमानगंज बाजार से जनवारी नाथ धाम तक कांवर यात्रा निकाली गई। सोमवार सुबह कांवरिया सती माता मंदिर पर एकत्रित हुए। वे आदि गंगा गोमती से लाए जल को लेकर डीजे की धुन पर बाजार में निकले। भक्त बाजार के एक छोर से दूसरे छोर तक नाचते-गाते हुए प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे।