उज्जैन इंदौर हाईवे स्थित कजलाना के पास स्थित शिवलाल पंप-चारपाई ढाबे पर तड़के पेट्रोल के रुपये मांगने पर कार सवार युवकों ने पंप कर्मचारी की कुचल कर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दी,कार में चार से पांच लोग सवार थे,पंप कर्मचारी रोहित परमार को पैसे दिए बिना भागने लगे जिसपर उसने कार मे हाथ डाल रोकना जिसे वो घसीटते चले गए।