औरैया: डीएम डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी एक बार फिर अच्छे कामों के लिए सुर्खियों में, बुजुर्ग ने मंत्रोंचारण कर दिया आशीर्वाद
मंगलवार को का ककोर मुख्यालय पर सुबह करीब 10:30 बजे एक बुजुर्ग अपनी नाली की समस्या का निस्तारण कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचा। जिला अधिकारी ने उसकी समस्या को सुनते हुए तत्काल प्रभाव से समस्या निस्तारित कराई। बुजुर्ग ने बताया कि वह दौलतपुर गांव का निवासी है और वह कई दिनों से मुख्यालय के चक्कर काट रहा था।