रायसिंहनगर में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने डॉ. राजू सिंघल हॉस्पिटल के सामने शव रखकर धरना दिया। गुरुवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से समझाइश कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया।