बस्ती: बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, अवैध असलहा फैक्ट्री का हुआ खुलासा
Basti, Basti | Jan 20, 2026 बस्ती जिले की कलवारी, नगर थाने व SOG की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बस्ती पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि असलहा फैक्ट्री संचालित करने वाले ताज मोहम्मद निवासी अंबेडकर नगर को टीम ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पांच अवैध असलहे , जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।