बस्ती: काशी के मणिकर्णिका घाट पर प्राचीन मंदिरों को तोड़ने के विरोध में आप का प्रदर्शन, कड़ी कार्रवाई की मांग
Basti, Basti | Jan 20, 2026 काशी के मणिकर्णिका घाट पर स्थित प्राचीन मंदिरों के ध्वस्तीकरण और धार्मिक आस्था पर हो रहे हमलों को लेकर आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। आम आदमी पार्टी बस्ती इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।