दिनऊ सरकार श्री हनुमान मंदिर परिसर में होली मिलन एवं फाग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम वंशकर समाज के जिला अध्यक्ष नारायण वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आसपास के सैकड़ों गांवों से फाग मंडलियां और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में कलाकारों ने होली भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं,