ओबरा: चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग पटवध के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर
जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर दो बाईकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए घटना को देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई जिसके बाद लोगों द्वारा तत्काल घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया