सीपीआई अंचल परिषद के द्वारा गुरूवार की शाम चार बजे तक बेलदौर अंचल कार्यालय के सामने पंद्रह सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले यह कार्यक्रम आईटी भवन के प्रांगण में प्रस्तावित था, लेकिन गोगरी एसडीओ के द्वारा शुक्रवार को जिले में आयोजित सीएम के कार्यक्रम को लेकर इसकी अनुमति नहीं दी गई। अनुमति नहीं मिल पाने से