सासाराम: शादी के बाद दुल्हन फरार, फर्जी चाचा-चाची लेकर भागे ढाई लाख
Sasaram, Rohtas | Jun 11, 2025 मध्य प्रदेश के एक युवक को सासाराम में एक दलाल के जरिए ढाई लाख रुपये में शादी करने का झांसा दिया गया था। युवक ने तिलौथू की काजल कुमारी से शादी की, लेकिन शादी के बाद दुल्हन टॉयलेट का बहाना बनाकर फरार हो गई। साथ ही फर्जी चाचा-चाची भी मोटी रकम लेकर फरार हो गए। पीड़ित युवक संजय शिवहरे ने बताया कि वह दलाल के जरिए सासाराम आया था और शादी के लिए ढाई लाख रुपये देने को