झालरापाटन: महु आकेड़ा गांव में जमीन के विवाद में दो रिश्तेदार परिवार आपस में भिड़े, तीन घायल
झालावाड़ के महु आकेड़ा गांव में जमीन के विवाद में दो रिश्तेदार परिवार के लोगों के बीच लाठी बात जंग हो गई। एक दूसरे पर किए गए हमले में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है।