सांगानेर: किसान महापंचायत अध्यक्ष रामपाल जाट का ऐलान, खेत को पानी, फसल को दाम और युवाओं को काम के लिए अन्नदाता करेंगे हुंकार रैली
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने पिंक सिटी प्रेस क्लब में प्रैस वार्ता आयोजित कर खेत को पानी,फसल को दाम और युवाओं को काम की मांग को लेकर 30 दिसंबर को हुंकार रैली का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के साथ कुठाराघात कर रही है। जाट ने कहा कि ग्रीन एक्सप्रेस हाइवे के नाम पर सरकार किसानों की जमीन हड़प रही है।