सांगानेर: जयपुर में गौरव टावर के पास पुलिया पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
जयपुर में गौरव टावर के पास पुलिस पर चलती कार में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना देर रात की बताई जा रही है जहां पर एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। अचानक कर में आग लगने की सूचना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कर में सवार चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई और आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।