चंदला: केन नदी में नहाते समय दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत
चंदला विधानसभा क्षेत्र में रामपुर पुल के नीचे केन नदी में नहाते समय दो चचेरी बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान माया कुशवाहा (18) और रोशनी कुशवाहा (17), निवासी फुलारी गांव, थाना महाराजपुर के रूप में हुई है। दोनों परिजन के साथ यात्रा पर थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार की शाम 4 बजे शवों को बाहर निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा।