चनपटिया: भरवा टोला गांव में गंडक नहर में डूबने से किशोर की हुई मौत, एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद खोजा शव
दोस्तों के साथ नहाने के दौरान गंडक नहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना मनवापुर थाना क्षेत्र के भारवा टोला गांव के पास की है। हालांकि घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद शव को बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया और जांच पड़ताल में जुटी गई।