सुल्तानपुर: राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ ने गुरुवार रात अस्पताल रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क भोजन वितरण किया, स्वयंसेवियों ने बाटा
सुल्तानपुर जिले की अग्रणी सामाजिक संस्था राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ द्वारा मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए चलाया जा रहा निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम लगातार जरूरतमंदों के लिए सहारा बनता जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष मेराज अहमद खान के नेतृत्व में यह सेवा अभियान प्रत्येक गुरुवार को नियमित रूप से संचालित किया जाता है, जिसमें सैकड़ों लोग लाभान्वित होते हैं।ह