किन्नरों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर चल रहा झगड़ा अब एक-दूसरे की हत्या का षड्यंत्र रचने तक पहुंच गया है। एक किन्नर ने अपने परिचित बदमाशों को दूसरे गुट की सरदार किन्नर की हत्या की सुपारी दे दी। हत्या करने के उद्देश्य से आरोपिओं ने आठ दिन पहले गोली चलाई थी, लेकिन किन्नर बाल-बाल बच गई।