भूमि-विवाद के निबटारे को लेकर अंचल कार्यालय में शनिवार को 1 बजे दिन में सीओ निकिता अग्रवाल के अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में श्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार व चम्पानगर थाना के एएसआई मो. मुशर्रफ आलम मुख्य रूप से मौजूद रहे। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया भगता से महेंद्र शर्मा बनाम ब्रह्मदेव शर्मा का मामला आया था।