बिल्सी: मेहलोली गांव में सरसों के भूसे के ढेर में लगी आग, 1200 कुंटल भूसा जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
Bilsi, Budaun | Mar 31, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के महलोली गांव में मंगलवार को सरसों के भूसे के एक बड़े ढेर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि जब तक उस पर काबू पाया गया, तब तक लगभग 1200 कुंटल भूसा जलकर राख हो चुका था। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण उसे बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचित किया गया।