गुमला: नशे में तालाब बना मौत का कुआँ, नहाने उतरा युवक डूबा, साथियों की कोशिश भी नाकाम
Gumla, Gumla | Mar 8, 2026 शहर के करमटोली रोड स्थित वन तालाब में रविवार को एक युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ युवक तालाब के पास नशा करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मृत युवक भी उन्हीं के साथ नशा कर रहा था।