आंदर: तियाय गांव में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर ग्रामीणो ने माल्यार्पण कर मनाई जयंती
Andar, Siwan | Apr 15, 2024 आंदर प्रखंड के तियाय गांव में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर बीती रात ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण कर बड़े ही धूमधाम से जयंती मनाई गई। वहीं नवयुवको ने बारी बारी से उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान दर्जनों की सँख्या में लोग उपस्थित थे।