सलसलाई थानांतर्गत ग्राम खरसौदा स्थित ट्रांसफार्मर से 7 फरवरी को चोरी का प्रयास करने वाले बदमाश तेल और कार छोड़ भागे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिसमें कार शाजापुर निवासी की निकली थी जिसके खिलाफ पहले से ही डीजल व ऑईल चोरी के मामले पहले से दर्ज हैं। थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने रविवार शाम 4 बजे बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।