लखीमपुर: लखनऊ युवा संसद में लखीमपुर खीरी जिले के लाल ने दिया जोरदार उद्बोधन, लोगों ने की सराहना, बना चर्चा का विषय
लखनऊ युवा संसद में लखीमपुर खीरी जिले के लाल नाम रोशन कर दिया है। लखीमपुर नगर निवासी शिखर पुरी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रभावी उद्बोधन दिया। अपने संबोधन में शिखर पुरी ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की और उनकी उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया जो चर्चा का विषय बन गया है।