बाड़मेर: बाड़मेर के लंगेरा गांव में जंगली सुअरों का आतंक, गाय के थन खाकर किया घायल
Barmer, Barmer | Sep 9, 2025 बाड़मेर के लंगेरा गांव में जंगली सुअरों का आतंक देखने को मिल रहा है। जंगली सुअरों के कारण किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं। जंगली सूअर खेतों की फसलों को खराब कर रहे हैं साथ ही पशुपालकों की नींद भी उड़ा रखी है।लंगेरा के ग्रामीणों ने मंगलवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जंगली सुअरों ने एक गाय के थन को खाकर घायल कर दिया है।