जसवंतनगर: नगला कन्हई में मकान की छत से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, हादसे में गंभीर झुलसा, पुलिस जांच में जुटी
नगला कन्हई में मकान की छत पर काम करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सुनील कुमार पुत्र जागेश्वर दयाल यादव गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खतरनाक तारों को हटवाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।